मेरठ में शैमरॉक स्मार्ट लर्नर स्कूल के विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अखबार तैयार होने से लेकर उसकी छपाई तक की प्रक्रिया को समझा और जाना कि समाचार पाठकों तक कैसे पहुंचते हैं। विद्यार्थियों के साथ कॉर्डिनेटर परिधि वत्स, शिक्षक ऋषभ सोनी तथा शिक्षिकाएं आरती शर्मा और पूनम सोनी मौजूद रहीं।