मेरठ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र कसाना, एहतेशाम इलाही, आस मोहम्मद इलाही, अजय अधाना, वीरेंद्र सिंह घूमे, बाबर खान, नजमुद्दीन और सुशील कसाना समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।