फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; लूट का मोबाइल और तमंचा बरामद

Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Sep 2026 12:41 PM IST

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। शुक्रवार रात पुलिस टीम बाबूपुर पुलिया, अंबाला रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुम्हारहेड़ा नहर पटरी की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अब्दुल रहीम उर्फ नन्ने निवासी मोहल्ला अफगानान, थाना तीतरों के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह कुतुबशेर थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था। लूटा मोबाइल, तमंचा और बाइक बरामद पुलिस ने अब्दुल रहीम के कब्जे से तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन, 2,110 रुपये और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है। 15 मुकदमे दर्ज सीओ प्रथम रविकांत पाराशर ने बताया कि अब्दुल रहीम तीतरों थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और जानलेवा हमले जैसे अपराधों के 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें