सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्रता संग्राम के किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। किसानों ने सरकार पर मुस्लिमों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि मस्जिदें तोड़ी जा रही हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने मस्जिदों को तोड़े जाने की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया और सरकार से इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।