मेरठ के जिला अस्पताल में राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान अभियान में आरएएफ के कमांडेंट शिवम कौशिक ने रक्तदान किया। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान देश सेवा का ही एक रूप है और इससे कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।