मेरठ। हिमालय संरक्षण के संदेश के साथ जनकपुर, नेपाल से शुरू हुई प्रकृति पथ की अंतर्राष्ट्रीय साईकिल यात्रा 14 नवंबर को क्रांतिकारी भूमि मेरठ पहुंचेगी। यात्रा का मेरठ में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। यह यात्रा पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी "द माउंटेन मैन" के नेतृत्व में निकाली जा रही है। इसको लेकर गुरुवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पवनेश गौड़, गिरीश शुक्ला, पूनम रस्तोगी, सोमपाल व एके चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।