मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के गांव कुंजापुरी में आवारा कुत्तों के हमले से नीलगाय का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में उपचार नहीं मिलने पर कुछ किसान घायल नीलगाय के बच्चे को लेकर मेरठ कमिश्नरी पहुंचे और नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय के बच्चे को उपचार के लिए अपने साथ ले गए।