फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बुढ़ाना गेट चौकी के पास चल रहा था मिनी कसीनो, 26 गिरफ्तार, करीब 5 लाख कैश बरामद, जुआरियों ने पुलिस से की हाथापाई

मेरठ। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले की स्वाट टीम ने देहली गेट पुलिस के साथ मिलकर बुढ़ाना गेट चौकी के पास एक मकान पर छापा मारकर बड़े स्तर पर चल रहे जुए का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 4,98,300 रुपये की नकदी, ताश की 12 गड्डियां 24 स्मार्टफोन, 2 चार पहिया वाहन और 9 दो पहिया वाहन समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान जुआरियों ने पुलिस टीम का विरोध किया और उनके साथ हाथापाई करते हुए हमले की कोशिश भी की। एसपी सिटी ने बताया कि पल्लवपुरम निवासी केशव के बुढ़ाना गेट स्थित मकान पर यह दबिश दी गई थी। मौके से जुआ खेलते हुए कुल 26 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस टीम पर हाथापाई और हमला करने के आरोप में शाहबाज़ और कामिल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमले की संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय कोतवाली पुलिस को पूरी तरह से दूर रखा गया। उच्चाधिकारियों को आशंका थी कि स्थानीय स्तर से छापे की सूचना लीक हो सकती है। यही वजह रही कि एसपी सिटी ने गोपनीय रणनीति के तहत सिर्फ स्वॉट टीम और देहली गेट पुलिस को साथ लेकर यह छापा मारा। एसपी सिटी ने साफ किया कि जुआरियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, इस मामले में स्थानीय कोतवाली पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी कोतवाली पुलिस के संपर्क में तो नहीं थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें