मेरठ में सोमवार को श्री बागेश्वरधाम के सेवादारों ने पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित दुष्प्रचार और अशोभनीय टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की। सेवादारों का कहना है कि पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय हैं। एक कथा प्रसंग को लेकर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने के बावजूद उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। सेवादारों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर अमन भट्ट सहित अन्य सेवादारों के हस्ताक्षर हैं।