2 सितंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद को लेकर व्यापारियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। सेंट्रल मार्केट में कई टीमें दुकानदारों से मुलाकात कर 2 सितंबर को दुकानें बंद रखने की अपील कर रही हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में 150वें दिन भी धरना जारी है। धरने पर बैठे लोगों के साथ अन्य व्यापारियों ने भी पैदल सेंट्रल मार्केट में पहुंचकर दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान धरने पर महिलाएं भी मौजूद रहीं। व्यापारियों का कहना है कि आवास विकास परिषद की कार्रवाई के विरोध में 2 सितंबर को मेरठ बंद का आह्वान किया गया है। बंद को सफल बनाने के लिए बाजारों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।