शास्त्रीनगर गुरुद्वारा रोड पर व्यापारियों के चल रहे प्रदर्शन के दौरान सिख समाज के लोगों ने सेवा की। सिख समाज के लोगों ने प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों और अन्य प्रदर्शनकारियों के लिए लंगर की व्यवस्था की। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर लोगों को भोजन वितरित किया गया। सिख समाज के लोगों ने सेवा के माध्यम से प्रदर्शनकारियों के प्रति अपना सहयोग और समर्थन जताया।