शास्त्रीनगर सेक्टर 13 में पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 10 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। दोनों चोर मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।