थप्पड़ कांड में आईपीएस अविनाश पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चल रही रवि गौतम और समाज के लोगों की महापंचायत दोपहर को समाप्त कर दी गई। एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी को ज्ञापन गया। रवि गौतम ने कहा कि महापंचायत समाप्त हुई है, लेकिन तत्कालीन एसएसपी पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।