मेरठ में गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत अमर उजाला कार्यालय का दौरा किया। अध्यापक विश्रुत और अध्यापिका आलिया के साथ पहुंचे विद्यार्थियों ने अखबार तैयार होने से लेकर उसकी छपाई तक की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा। प्रिंटिंग मशीन और न्यूज रूम देखकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्हें समाचार संकलन, संपादन और अखबार की छपाई से जुड़ी कार्यप्रणाली को जानने का अवसर मिला।