एमडीए संयुक्त किसान संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसान महिला शक्ति ने एमडीए के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ काफी नोकझोंक हुई। किसानों ने कहा कि जब तक मंडल आयुक्त से बातचीत नहीं होगी, तब तक गेट नहीं खुलेंगे। आश्वासन के बाद गेटों के ताले खोल दिए गए।