फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ओवैसी बोले- अखिलेश वहां जा रहे हैं, जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नौचंदी मैदान में जनसभा की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव हैं, जो सहारनपुर में मस्जिद शहीद होने और श्रावस्ती व बहराइच में मदरसे तोड़े जाने पर वहां नहीं गए, लेकिन अब वहां जाने वाले हैं, जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी थी। दूसरी तरफ, चंद्रशेखर आजाद हैं, जो ईद की नमाज से रोके जाने पर मुस्लिमों के लिए वहां खड़े हो जाते हैं और लोग नमाज अदा करते हैं। अब अवाम को तय करना है कि उन्हें अखिलेश यादव को चुनना है या चंद्रशेखर आजाद को।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें