फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक, श्रीचंद शर्मा को समर्थन देने की घोषणा

मेरठ सहारनपुर मंडल में नवंबर माह में शिक्षक एमएलसी का चुनाव होगा। इसको लेकर सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत की ताल ठोकने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। रविवार को शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्ण रूप से एमएलसी प्रत्याशी एवं विधायक श्रीचंद शर्मा को समर्थन देते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह वर्मा, जितेंद्र शर्मा, विनीत देशपाल, प्रदीप पंडित, घनश्याम सिंह, कुलदीप सिंह, राजवीर भाटी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें