फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल में 40 मिनट तक बिजली गुल, बागपत हादसे के घायल गर्मी से बेहाल; मासूम बिलखता रहा, डॉक्टर कागज से करते रहे हवा

बागपत सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद घायल करीब नौ लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार को इमरजेंसी के दुर्घटना वार्ड में करीब 40 मिनट तक बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में घायल मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के दौरान वार्ड में भर्ती एक मासूम गर्मी से बिलखता नजर आया। वहीं, वार्ड में तैनात चिकित्सक भी कागज को पंखे की तरह इस्तेमाल कर हवा करते दिखाई दिए। बिजली नहीं होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को भी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल की बिजली व्यवस्था पर सवाल बागपत हादसे के घायलों के उपचार के दौरान इमरजेंसी वार्ड में लंबे समय तक बिजली गुल रहने की तस्वीर सामने आने के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था और वैकल्पिक इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें