फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कमिश्नरी पार्क पर महापंचायत, आईपीएस अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग, ड्रोन से निगरानी

शहर के कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। 'युवा शक्ति दल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारी 15 मई को अनुसूचित जाति की छात्रा के अपहरण व हत्या के मामले में न्याय और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। साथ ही आईपीएस अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग की जा रह है। महापंचायत को संबोधित करते हुए रवि गौतम ने तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, पुलिस अधीक्षक (देहात) सौम्या अस्थाना और सौरभ शुक्ला के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही जेल भेजे गए 8 लोगों, प्राथमिकी में नामजद 14 लोगों तथा नोटिस पाने वाले कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले रद्द करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को अनशन व भूख हड़ताल में बदलकर अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें