हस्तिनापुर नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बुधवार को कस्बे के विभिन्न वार्डों में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से कराए गए 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने विकास कार्यों का शुभारंभ कर नगरवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।