गढ़ रोड पर गोकलपुर स्थित भगवती फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी से किठौर के पूर्व विधायक सतवीर त्यागी के दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। भजन, संगीत व रागनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर उपस्थित हुए। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, संदीप त्यागी, सचिन देव त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।