अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय परिसर में नाथूराम गोडसे–नाना आप्टे धाम पर बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय नेताओं एवं मेरठ के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में नाथूराम गोडसे के जीवन एवं विचारों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पूर्व डीएसपी आसाराम त्यागी ने कहा कि उस समय ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गई थी कि महात्मा गांधी की हत्या के अलावा कोई चारा नहीं था।