फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मेरठ कॉलेज में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

मेरठ कॉलेज परिसर में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, क्रांतिकारी विचारों और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। बताया कि भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर परिषद के पदाधिकारी साधना चौहान, ममता कालरा, रेखा गर्ग, डॉ. नीरज कुमार, कामरेड शरीफ अहमद, अलका चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें