फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ईपीएफओ की केंद्रीय अंचल विभागीय खेल प्रतियोगिता, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मैच खेले गए

ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा केंद्रीय अंचल विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2 से 4 अक्टूबर तक आईआईएमटी विश्विद्यालय में चलने वाली प्रतियोगिता में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले चल रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम अंकुर पी. गुप्ता और विशिष्ट अतिथि आईआईएमटी विश्विद्यालय के प्रतिकुलपति मयंक अग्रवाल रहे। पहले दिन बास्केटबॉल में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम ने 47-32 स्कोर के साथ उत्तर प्रदेश की टीम को हरा दिया। वहीं वॉलीबॉल में दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने दोनों सेटो में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। इस दौरान अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उत्तर प्रदेश उदय बख़्शी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय महेश सिंह, सहायक भविष्य निधि आयुक्त राज कुमार सिंह, सहायक भविष्य निधि आयुक्त रोहित मलिक और सतीश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें