फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जनकपुरी में राम-सीता विवाह की रस्में देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

हस्तिनापुर में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मनोहारी मंचन किया गया। जनकपुरी पहुंचने पर राजा दशरथ ने भगवान श्रीराम का स्वागत किया। विवाह की रस्मों के दौरान राजा दशरथ ने माता सीता का हाथ श्री राम के हाथ में सौंपा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम और माता सीता ने सात फेरे लेकर विवाह की रस्में पूरी कीं। इस दौरान पूरा जनकपुरी परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। विवाह का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें