नंदलाल सेखड़ी सरस्वती शिशु मंदिर, रामनगर में सोमवार को कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। यह लैब भारत विकास परिषद मेरठ मेन शाखा के सहयोग से स्थापित की गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या बृजबाला गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनका परिचय कराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सेवा कार्य प्रमुख मुकेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष हेमंत गोयल, विद्यालय के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार और प्रबंधक राकेश जैन भी मौजूद रहे।