यम द्वितीया के पावन पर्व पर रविवार को कायस्थ सभा मेरठ की ओर से शास्त्रीनगर स्थित श्री बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं ‘चित्रगुप्त परिवार मिलन' मनाया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भगवान चित्रगुप्त की स्तुति के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता मदन मोहन जौहरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि सुभारती मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण उपस्थित रहे। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं डीआईजी कल्पना सक्सेना को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘कायस्थ रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अलावा 15 प्रतिभाओं को ‘चित्रांश गौरव’ और पांच व्यक्तियों को ‘पराकाष्ठा अवार्ड’ प्रदान किया गया। महामंत्री उमेश सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सभा की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।