मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने खैर नगर गेट का दौरा कर उसका पुरातात्विक सर्वेक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गेट की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी संरचना और उससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानने का प्रयास किया। सर्वेक्षण के माध्यम से छात्रों को मेरठ की ऐतिहासिक विरासत को करीब से समझने का अवसर मिला।