देशभर में चर्चित मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी करार दी गई मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की सजा पर बुधवार को फैसला सुनाया जाना है। दोनों की सजा को लेकर लोगों की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं। सौरभ राजपूत के भाई राहुल उर्फ बबलू ने दोनों दोषियों को फांसी देने की मांग की है। जेल प्रशासन के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल कम बोल रहे हैं और एकांत में रहने का प्रयास कर रहे हैं। मुस्कान के कम खाना खाने और पूजा-पाठ में कमी आने की बात भी सामने आई है। वहीं, उसकी बेटी पीहू से मुलाकात की चिंता भी बनी हुई है। दूसरी ओर, सौरभ की मां और भाई फैसले का इंतजार कर रहे हैं।