मेरठ के रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में श्री पुष्प वर्षा योग समिति की ओर से महावीर महा विधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आचार्य सौरभ सागर जी ने प्रवचन देते हुए भगवान महावीर के जीवन, अहिंसा और सत्य के संदेश पर प्रकाश डाला। उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्मलाभ लिया।