फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में हुई महाआरती

मेरठ। कचहरी रोड स्थित आदर्श नगर के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने राम नाम का जाप किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। पंडित गणेश ठाकुर ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान गणेश जी के जयकारे लगाए। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर इस दौरान भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें