मेरठ के श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, बुढ़ाना गेट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में अभिभावक या विद्यालय प्रशासन को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।