फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी 2026: बाजारों में बढ़ी रौनक, कान्हा की बांसुरी-पोशाक और झूलों से सजी दुकानें; जमकर हो रही खरीदारी

Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Sep 2026 03:59 PM IST

जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों के लिए लोग परिवार के साथ बाजारों में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर कान्हा की रंग-बिरंगी पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले और लड्डू गोपाल के श्रृंगार का सामान सजाया गया है। शारदा रोड, आबूलेन, बॉम्बे बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों में जन्माष्टमी को लेकर अच्छा खासा बाजार लगा हुआ है। दुकानों पर छोटे से लेकर बड़े आकार तक के झूले और अलग-अलग डिजाइन की पोशाक उपलब्ध हैं। पीले, लाल, हरे और गुलाबी रंग की पोशाक के साथ मोती, गोटा और जरी से सजे डिजाइन ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। लड्डू गोपाल के श्रृंगार की बढ़ी मांग लड्डू गोपाल के लिए मुकुट, कुंडल, हार, कंठी, पायल और बांसुरी की भी मांग है। इसके अलावा घरों और मंदिरों को सजाने के लिए कृत्रिम फूल, झालर, लाइट और रंग-बिरंगे पर्दे खरीदे जा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न मुद्राओं वाली प्रतिमाएं और सजावटी सामान भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। शारदा रोड के दुकानदार अंकित ने बताया कि जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। लोग लड्डू गोपाल के लिए नई पोशाक के साथ मुकुट, हार और अन्य श्रृंगार का सामान खरीद रहे हैं। ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिजाइन और बजट के झूले भी मंगाए गए हैं। शाम के समय बाजार में खरीदारी करने वालों की संख्या अधिक रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें