मेरठ। हस्तिनापुर की अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में आयोजित गणेश पूजा के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्य गंग नहर पर पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।