मेरठ में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के बीच वाहन धीमी गति से गुजरते नजर आए, वहीं नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।