मेरठ। भारत विकास परिषद की अभिनव (विकास रत्न) शाखा और आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस शिविर में बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चे और बड़े मिलाकर कुल 110 लोगों ने शिविर में उपचार कराया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। डॉ. अनुपमा, डॉ. परीक्षित कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुणा सांगवान, फार्मेसी सहायक गोपाल सिंह आदि चिकित्सों की टीम ने बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में जागरूक भी किया गया। शाखा के सेवा गतिविधि प्रभारी डॉ. एसके तंवर और मंजुल आर्य ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पिंकी चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। डीके त्यागी, बीडी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी यतेंद्र कुमार शर्मा और दुली चंद उपाध्याय सहित कई सदस्य शिविर में उपस्थित रहे।