मेरठ। मंगलवार को गोपाल गौशाला परिसर में बड़े हर्षो उल्लास के साथ गोपाल गौशाला परिवार द्वारा लगभग 18 फीट लम्बा गोवर्धन की प्रतिमूर्ति गोबर द्वारा निर्मित कर पूजन हवन एवं परिक्रमा के साथ मनाया गया। जिसमे लगभग 10 कुंटल गोबर का उपयोग हुआ। गोपाल गौशाला के अध्यक्ष विजेन्द्र अग्रवाल, पुरोहित पण्डित शिवाकान्त झाँ द्वारा पूजन समपन्न कराया गया।