मेरठ में पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा के घर हुई करीब 35 लाख रुपये की चोरी का नौचंदी थाना पुलिस ने चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बेटे समर शर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और 8,82,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समर को उसके घर से, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गांधी आश्रम रोड स्थित खाली मैदान से गिरफ्तार किया गया।