मेरठ में आवास विकास परिषद के कार्यालय में मंगलवार को जनरेटर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। जनरेटर से काला धुआं निकलने के साथ आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियातन तत्काल कार्यालय की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और कुछ देर के लिए पूरा परिसर अंधेरे में डूब गया। कर्मचारियों और मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते स्थिति संभलने से बड़ा हादसा टल गया।