फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दर्जनों झांकियों ने मोहा मन, श्रीराम बरात देखने उमड़े श्रद्धालु

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में मंगलवार को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में शामिल दर्जनों आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजे और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बरात को देखने के लिए कस्बे के लोग घरों से निकलकर सड़कों पर पहुंच गए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम की बरात का स्वागत किया। लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बरात के दौरान पूरे कस्बे में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें