मेरठ के एसजीएम गार्डन में राष्ट्रीय लोकदल के सामाजिक समरसता सम्मेलन में त्रिलोक त्यागी समेत कार्यकर्ता पहुंचे। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता को चोट पहुंचाने और समाज को जातियों में बांटने की कोशिश गलत है। उन्होंने एकजुट होकर चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही।