फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर के सामने गूंजे भजन, विरोध के बीच मंदिर ढहाने पहुंची मेडा की टीम बिना कार्रवाई लौटी

मेरठ के परतापुर स्थित एयरपोर्ट एंक्लेव में निर्माणाधीन मंदिर पर कार्रवाई करने पहुंची मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम को महिलाओं के विरोध के चलते बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे बजाकर भजन शुरू कर दिए। इसके बाद मंदिर कमेटी के सदस्य, पार्षद पुत्र आकाश काशी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस बल साथ नहीं होने के कारण विरोध बढ़ने पर मेडा टीम कार्रवाई रोककर लौट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें