फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शिव विवाह, ध्रुव चरित्र और सती चरित्र का हुआ वर्णन

मेरठ। मीरा एन्क्लेव स्थित गौरी शंकर मंदिर के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में कथा का श्रवण किया। बाल व्यास श्री अंश वशिष्ठ महाराज जी ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। कथा के मुख्य यजमान संजय रस्तोगी और नूतन रस्तोगी रहे। कथा के तीसरे दिन शिव विवाह, ध्रुव चरित्र, सती चरित्र तथा व्यास-नारद संवाद जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण करते रहे। कार्यक्रम के आयोजन में आयुष रस्तोगी एवं संजौली रस्तोगी, बिजेंद्र सिंघल, अनिकेत, निशांत, मणि एवं शुभांकर रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें