मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को मेरठ सेवा समाज संस्था की ओर से बालिका एवं साक्षरता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवतियों को शिक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।