मेरठ में ऑनलाइन पेमेंट पर प्रस्तावित टैक्स के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल के आवास पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता विधायक के कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2,000 रुपये से अधिक के ऑनलाइन लेनदेन पर लगाए जा रहे टैक्स के विरोध में वे विधायक को उपहार देने आए हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने विधायक अमित अग्रवाल के प्रतिनिधि को उपहार सौंपा और अपना विरोध दर्ज कराया।