फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह के बाहर लक्ष्य ट्रस्ट के कार्यक्रम के बाद युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सोमवार को लक्ष्य ट्रस्ट के कार्यक्रम के बाद कुछ युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर युवकों के नशे में होने का दावा भी किया जा रहा है। मामले के बाद विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से आते हैं। ऐसे में बाहरी संस्थाओं के कार्यक्रमों के दौरान आने वाले लोगों की पहचान, प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विवाद या मारपीट जैसी स्थिति बनने पर छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी, इसे लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें