मवाना शुगर मिल कॉलोनी में दो दिवसीय छठ पूजा महोत्सव का सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। सुबह व्रती महिलाओं ने कॉलोनी के पार्क स्थित जलाशय में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-शांति व संतान की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला। इस दौरान कॉलोनी के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।