मेरठ। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें करीब आधा दर्जन हमलावर एक युवक को पीटते दिख रहे हैं। पूरा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के कैपिटल हॉस्पिटल के पास का बताया जा रहा है। जिस युवक की पिटाई की जा रही है, वो टैक्सी ड्राइवर दानिश बताया जा रहा है। वीडियो पहले एक युवक दानिश से बातचीत करता नज़र आ रहा है, जिसके बाद वो अचानक दानिश पर हमला कर देता है और आसपास से कुछ और हमलावर अचानक आकर दानिश को पीटना शुरू कर देते हैं। पूरा मामला युवती से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है सीसीटीवी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।