मेरठ। कैविट्स लेडिज क्लब की डांडिया मीटिंग अलेक्जेंडर क्लब में शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुई। ड्रैस कोड गुजराती थीम रही। क्लब अध्यक्ष डॉ. कविता जैन ने सभी का स्वागत किया। होस्ट रितू, ममता और रश्मि ने सभी को गेम्स खिलवाए और उपहार वितरित किए। सभी ने डांडिया खेला और खूब मस्ती की। मीटिंग को सफल बनाने में नीता, रिंकी, टयूलिप और तप्ति आदि सदस्यों का सहयोग रहा।