मेरठ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बढ़ाए गए मानदेय को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और बढ़े हुए मानदेय को मूल मानदेय में शामिल किए जाने की मांग की।